टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच
मैच कुछ घंटे बाद खेला जाना है। दोनों ही टीम जबरदस्त फॉर्म में चल रही
हैं। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियन में यह मैच खेला जाना है।
टीम इंडिया परफेक्ट नजर आ रही है लेकिन प्लेइंग इलेवन को लेकर कैप्टन
महेंद्र सिंह धौनी और टीम मैनेजमेंट को माथापच्ची करनी पड़ सकती है।
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने पिछले कुछ समय में तेज गेंदबाजी आक्रमण को बहुत अच्छे से संभाला है लेकिन मोहम्मद शमी के फिट होने के बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर सिरदर्द बढ़ना तय है। शमी ने दो प्रैक्टिस मैचों में शानदार गेंदबाजी करके टीम मैनेजमेंट को अपनी फिटनेस का सर्टिफिकेट दे दिया है।
अब देखना होगा कि क्या शमी को नेहरा या बुमराह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। टेस्ट कप्तान और टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मैच से एक दिन पहले कहा कि विनिंग कॉम्बिनेशनल चेंज करना बहुत मुश्किल होता है, ऐसे में शमी को बाहर बैठना पड़ सकता है।
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग-11
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।
कीवी के प्लेइंग-11 चुनने में भी सिरदर्दी कम नहीं
न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन में मिशेल सैन्टर और नाथन मैक्कलम के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। देखना होगा कि कीवी मैनेजमेंट इनमें से किसे स्पिन विभाग की जिम्मेदारी सौंपेगी। वहीं तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लिएगन और एडम मिल्ने में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11
मार्टिन गप्टिल, केन विलियम्समन, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, कोरी एंडरसन, ग्रांट इलियट, ल्यूक रोंकी, मिशेल सैन्टर/मैक्कलम, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल मैक्लिएगन/मिल्ने
पिच कंडीशन
अच्छी खबर यह है कि बारिश की आशंका कम ही है। हालांकि मंगलवार को नागपुर में बादल छाए रहेंगे। क्वालिफायर राउंड के दौरान नागपुर की पिच सूखी नजर आई थी। गेंद बल्ले पर थोड़ा रुककर आ रही थी। तेज गेंदबाजों को इससे कुछ मदद मिल सकती है। इस मैच में रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।
पिछले 10 मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन
टीम इंडिया ने पिछले 10 टी-20 मैचों में से 9 में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ दो, श्रीलंका के खिलाफ होम ग्राउंड पर तीन में से दो और फिर एशिया कप में सभी मैच टीम इंडिया ने जीते। एकमात्र मैच जो उसने गंवाया वो होम ग्राउंड पर श्रीलंका के खिलाफ था। एशिया कप में टीम इंडिया ने श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और यूएई को हराया।
वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी जबरदस्त फॉर्म में रही है। न्यूजीलैंड ने पिछले 10 में से सात टी-20 मैच जीते हैं। इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी है।

0 comments:
Post a Comment